उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद का भाई अरेस्ट
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के भाई मसूद मदनी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। देवबंद पुलिस ने उसे शुक्रवार की देर रात को अरेस्ट किया। खास बात यह है कि कल ही के दिन पीड़िता ने केस दर्ज कराया और पुलिस ने उसे चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। एक तरह से देखा जाए तो यह सरकार बदलने और सूबे में नई सरकार आने का भी असर माना जा रहा हैं। जैसे कुछ रिपोर्टस के मुताबिक सपा सरकार में इस परिवार को काफी तवज्जों दी जाती थी। लेकिन अब देखना यह होगा कि नई सरकार में जिस तरह से कड़ी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया, क्या उसी तेजी के साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सवाल है कि क्या पाड़ित महिला को इंसाफ मिल सकेगा ? हालांकि आरोपी को रात ही जेल भेज दिया गया था।
कुछ घंटों में आरोपी को अरेस्ट किया
यूपी पुलिस
बता दें कि हरियाणा के (जींद) की पीड़िता ने शुक्रवार को देवबंद में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के भाई मसूद मदनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने भी इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती और कुछ घंटों में आरोपी को अरेस्ट कर लिया।