फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हर तरफ जाम, जिम्मेदार कर रहे आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हर तरफ जाम, जिम्मेदार कर रहे आराम
विज्ञापन

- कोई मोबाइल में व्यस्त तो कोई वाहनों के कागजात देखने में
- अमूमन शहर के हर चौराहे पर ही देखने को मिलता है यह नजारा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर के ट्रैफिक का मिजाज न बिगड़े, इसके लिए हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है। कई जगह महिला कांस्टेबल भी दिखाई देंगी। इन सभी का काम व्यवस्था बनाना है, लेकिन अकसर पुलिसकर्मी कुछ और ही करते दिखाई देते हैं। कोई व्हाट्सएप में व्यस्त होता है तो कोई बात करने में। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को कुछ चौराहों के हालातों का जायजा लिया। जो कुछ सामने आया, वह चौंकाने वाला था।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी चौराहे से शुरू होकर चौराहे पर ही शाम को खत्म हो जाती है। लेकिन कुछ जिम्मेदार सिपाहियों को छोड़ दें तो ऐसे ट्रैफिक पुलिसकर्मी की संख्या कहीं अधिक है जिनका ध्यान सड़कों की अव्यवस्था से कहीं ज्यादा, अपने मोबाइल फोन पर होता है। शहर जाम से भले ही जूझता रहे लेकिन मोबाइल फोन पर इनकी व्यस्तता कम नहीं होती। वैसे तो अधिकांश चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोबाइल के साथ व्यस्त दिखते हैं, लेकिन हापुड़ अड्डा चौराहा, इव्ज चौराहा, बच्चापार्क चौराहा, मेघदूत चौराहा, बागपत अड्डा चौराहा, बेगमपुल, रेलवे रोड चौराहा आदि ऐसे क्षेत्र हैं, जहां ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी ड्यूटी से ज्यादा मोबाइल फोन के साथ दिखाई देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें