फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा शहर, पुलिस के छूटे पसीने  

Tue, 15 Nov 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के कारण जेल चुंगी रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले से सोमवार को जैसे ही श्रद्धालुओं का लौटना शुरू हुआ तो गढ़ रोड जाम की चपेट में आ गया। वाहनों के आगे ट्रैफिक पुलिस के तमाम दावों की हवा निकल गई। मेडिकल कॉलेज से लेकर शहर में भीषण जाम लग गया। गढ़ रोड पर रात नौ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


गढ़ रोड पर चार दिन पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने गढ़ गंगा मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों और भैंसा बुग्गी को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के भारी वाहन और रोडवेज की बसों का डायवर्जन कर दिया था। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर जैसे ही श्रद्धालुओं लौटना शुरू हुए तो गढ़ रोड जाम की चपेट में आ गया। दोपहर के समय जहां हसनपुर चौकी और मेडिकल के सामने वाहनों की लंबी कतार लग गई, वहीं शाम को फिर से लोगों को जाम में जूझना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज, तेजगढ़ी चौराहा, जेलचुंगी, कमिश्नर आवास चौराहा, मवाना रोड, बिजली बंबा बाईपास, दिल्ली रोड पर बागपत अड्डा तिराहा और परतापुर मे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस एक स्थान पर जाम खुलवाती तो कुछ देर बाद दूसरे स्थान पर लग जाता। रात नौ बजे फिर से काली नदी से लेकर मेडिकल कॉलेज और विश्व विद्यालय रोड पर भीषण जाम लग गया। एसपी ट्रैफिक ने टीआई और सभी टीएसआई को कट और मुख्य चौराहों पर जाम खुलवाने के निर्देश दिए। टीआई सुनील कुमार का कहना है कि श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण जाम लगा है। 
विज्ञापन


 हाईवे पर लगा दो घंटे जाम
 मोदीनगर। गंगा स्नान पर वाहनों का दबाव बढ़ने से सोमवार को हाईवे पर दो घंटे जाम लग गया। जाम में फंसकर श्रद्धालुओं के साथ लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 
सोमवार को गंगा स्नान पर्व पर गढ़ गंगा, गगोल मेरठ और हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे वाहनों की अधिकता के चलते हाईवे पर सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम लग गया। मेरठ की ओर बस स्टैंड से राज चौराह और गाजियाबाद की ओर महेंद्रपुरी कट से राज चौराह तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। अधिकांश कटों पर पुलिस कर्मी तैनात नहीं थे। इससे रॉंग साइड से आ रहे वाहनों ने समस्या और बढ़ा दी। दोपहर को एसएसआई राकेश शर्मा ने सौंदा रोड और महेंद्रपुरी कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए, दोपहर 12 बजे के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ। सीओ देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि अचानक गंगा स्नान के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें