फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के प्रकाश से रोशन संगत और हैरतअंगेज करतब

Tue, 15 Nov 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर शहर में निकाले गए कीर्तन के दौरान पंज प्यारे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुनानक देव का 547वां पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। घरों में दीप माला और आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। वहीं गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में विशेष सांझा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड साहिब की संपूर्ण पाठ किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी का नगर कीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। जो जेबीआई लाइन, बेगमपुल से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर स. रणजीत सिंह जस्सल और मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणजीत सिंह और जसवंत सिंह ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री कलगीघर लालकुर्ती, गुरुद्वारा नानक दरबार कोटला और गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ साहिब लेखानगर से प्रभात फेरी और नगर कीर्तन निकाला गया।

इसमें गतका दल ने कई तरह के करतब दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कोटला घंटाघर से प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा गुरुनानक सभा प्रहलाद नगर से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें बैंड बाजे, स्कूली बच्चे शामिल रहे। गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब नई सड़क शास्त्रीनगर से नगर कीर्तन निकाला गया। सरदार तख्त सिंह, ओमप्रकाश, बलजीत सिंह, हरविंदर सिंह दुग्गल, बलवीर सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सदर गुरुद्वारे में सजा विशेष दीवान
गुरुद्वारा सत्संग सदर बाजार में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाया गया। भाई मनप्रीत सिंह ने ‘धुर की बाणी आई तिन सगली चिंत मिटाई’ शबद गायन किया। सिख वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह कोछड़ ने समूह संगत को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि सभी जीव ईश्वर की कृति हैं। गुरुनानक देव जी ने मानव जगत को एक ईश्वर का मार्ग दिया। हम सभी उनके सिद्धांतों और बताए मार्ग पर चलकर प्रगति कर सकते हैं। इस अवसर पर बलजीत सिंह बख्शी, त्रिलोचन सिंह, जयबीर सिंह, हरि सिंह, उरविंद्र सिंह, सनी बख्शी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें