फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में हर चौराहे पर जाम, नागरिक हुए हलकान

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सूरजकंड ​स्थित हंस चौराहे पर दोपहर के समय लगा भीषण जााम...संवाद - फोटो : poonch
विज्ञापन
- स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहर में रोजाना लग रहा जाम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। तमाम प्रयास के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। रोजाना दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय शहर में हर चौराहे पर जाम रहने लगा है। बुधवार दोपहर में भी दो बजे से लेकर चार बजे तक शहर में दो घंटे जाम में राहगीरों को फंसना पड़ा। जाम से नागरिक हलकान नजर आए।
शहर में घंटाघर चौक, रोडवेज बस अड्डे के सामने, हापुड़ अड्डा चौक, सूरजकुंड का हंस चौराहे, फूलबाग काॅलोनी, ईव्ज चौराहे, बच्चा पार्क, कचहरी रोड, जेल चुंगी चौराहे, खैरनगर आदि स्थानों पर जाम लगता है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने से स्कूलों के वाहनों के कारण हर गली मोहल्ला और सड़क पर यातायात का भारी दबाव रहता है। बुधवार को जाम के ऐसे ही हालात दो बजे से चार बजे तक रहे। यातायात पुलिस कर्मी भी जाम के कारण बेबस नजर आए। सूरजकुंड के हंस चौराहे पर चारो ओर से आ रहे वाहन चालकों के कारण जाम लगा रहा। नौचंदी पुलिस ने आकर जाम खुलवाया। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि कुछ स्थानों पर मार्ग डायर्वजन व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस मिनट के सफर में लगे 45 मिनट
वाहन चालकों ने बताया कि भीषण जाम के कारण उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी हुई। दस मिनट का सफर तय करने में लगभग 45 मिनट का समय लगा। आए दिन लगने वाले जाम के कारण निवासियों को शहर की सड़कों से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में मेट्रो और रैपिड के संचालन के बाद जाम से मुक्ति मिल सकती है।

मेरठ..कंवलजीत..सूरजकंड स्थित हंस चौराहे पर दोपहर के समय लगा भीषण जााम...संवाद- फोटो : poonch

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें