फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुनिसुव्रतनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में जलाभिषेक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सुबह सात बजे भगवान का जलाभिषेक किया गया।
भगवान मुनिसुव्रतनाथ की स्वर्ण शांतिधारा करने का सौभाग्य राजीव जैन परिवार को प्राप्त हुआ। रजत शांतिधारा रूपक जैन, अमित जैन, प्रियंक जैन और सुखमाल चंद जैन ने की। सामूहिक पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू चढ़ाया। मुख्य लाडू चढ़ाने का अवसर विनोद कुमार जैन और शोभा जैन को मिला।
विज्ञापन

मंदिर के संरक्षक रमेश चंद जैन ने बताया कि भगवान मुनिसुव्रत का जन्म राजगृह में राजा सुमित्र एवं महारानी पद्मावती के पुत्र के रूप में हुआ था। सांसारिक सुखों का त्याग कर उन्होंने धर्म मार्ग अपनाया। कठिन तपस्या के बाद सम्मेद शिखर पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मनोज जैन, संजय जैन, राज पीयूष जैन, सुरेश जैन, अनिल जैन, शुभम जैन, लकी जैन, पूनम जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
शारदा रोड स्थित श्री पंचबालयति मंदिर में हुए मोक्ष कल्याणक में सामूहिक अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान बीस किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के मंत्री एडवोकेट प्रमोद जैन, राकेश जैन धीरज, श्रीकृष्ण जैन, शिखर चंद जैन, अजय जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आनंदपुरी मंदिर में निर्वाण दिवस मनाया
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर शांतिधारा के उपरांत पूजा-अर्चना की गई। शनि अरिष्ट निवारक महामंडल विधान भी कराया गया। इसमें 19 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें