फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम की टीम को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम की टीम को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के विकासपुरी में शुक्रवार को सीवर लाइन डालने गई जल निगम की टीम को स्थानीय लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, जल निगम विकासपुरी और आसपास के क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम कर रहा है। शुक्रवार सुबह क्षेत्र में सुपरवाइजर ने खुदाई शुरू कराई थी। स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन डालने पर विरोध जताया। सुपरवाइजर ने कहा कि यह सरकारी काम है। इसमें बाधा डालना अपराध है। इससे गुस्साई भीड़ ने काम बंद कराकर कर्मचारियों पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। हमले में भावनपुर के मेदपुर निवासी दीपक और सरधना के पिठलोखर निवासी जीशान व एक अन्य घायल हो गए। सुपरवाइजर और ठेकेदार ने भागकर जान बचाई।
सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाद में पीड़ित कर्मचारी लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। पीड़ित दीपक ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल का कहना है कि कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पक्ष के लोगों ने कहा कि हमारा पाइप खुदाई में टूट गया था। थाने में जल निगम के ठेकेदार और अन्य कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें