स्थानीय खुफिया एजेंसियों के दो अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें इस प्रकार की सूचना मिली है। विभागीय स्तर पर कोई इनपुट नहीं मिला है। देवबंद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी तक इन व्यक्तियों के देवबंद में रुकने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
2019 में देवबंद में जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी हुए थे गिरफ्तार
यूपी एटीएस और पुलिस की टीमों ने 2019 में देवबंद के ईदगाह मार्ग पर नाज मंजिल में छापा मारकर जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार किए थे, जिनमें जम्मू कश्मीर निवासी शाहनवाज तेली और आकिब मलिक शामिल था।
22 फरवरी 2019 को यूपी एटीएस व पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई में नगर के मोहल्ला खानकाह क्षेत्र की नाज मंजिल से शाहनवाज और आकिब मलिक को गिरफ्तार किया था।
इनके साथ रहने वाले आठ अन्य मदरसा छात्रों को भी हिरासत में लिया गया था। इन छात्रों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैले जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क को तोड़ने और दोनों आतंकियों के स्थानीय मददगारों की तलाश में एटीएस और पुलिस ने कई स्थानों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/