फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन धर्म अनादि और शाश्वत : भावभूषण

Wed, 10 Jun 2026 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में 325 परिवारों ने की जिनेंद्र प्रभु की आराधना
विज्ञापन



मुनि भावभूषण ने बताए जैन धर्म के सिद्धांत
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर स्थित स्वर्णमयी त्रिमूर्ति जिनालय में चल रहे 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान के 21वें दिन भगवान जिनेंद्र का विधिवत अभिषेक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जैन मुनि 108 भावभूषण महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जैन धर्म अनादि और शाश्वत धर्म है।

शांतिधारा करने का सौभाग्य अभिनव जैन, आयुष्मान जैन, अर्जुन जैन और नेमचंद जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख पात्रों का तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से माला, मुकुट और मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विधान में 325 परिवारों ने सहभागिता कर जिनेंद्र प्रभु की आराधना की।
विज्ञापन

जैन मुनि ने कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को जीवन निर्वाह के लिए आवश्यक कर्मों का उपदेश दिया, जबकि अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने अहिंसा, सत्य और अस्तेय का संदेश देकर मानवता को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि भगवान शांतिनाथ के अवतरण से तीनों लोकों में शांति का वातावरण स्थापित हुआ था। उनके प्रभाव से प्रकृति में समृद्धि आई और समाज में सुख-शांति का संचार हुआ।
विज्ञापन

संध्याकालीन संगीतमय महाआरती में श्रद्धालुओं ने भजनों पर भक्ति रस का आनंद लिया। रात्रि में आयोजित धार्मिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन बाल ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी ने किया, जबकि विजेताओं को उर्मिला जैन, द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संचालन में तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, महा प्रबंधक मुकेश जैन समेत अनेक पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें