फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्युषण पर्व पर जैन समाज ने की अष्टप्रकारी पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
.. कल्पसूत्र का कमल जैन ने किया व्याख्यान, शाम को प्रतिक्रमण के बाद हुआ माता लक्ष्मी जागरण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
सदर जैन श्वेतांबर श्री संघ की ओर से पर्युषण पर्व के अवसर पर रविवार को ढोलकी मोहल्ला स्थित जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। शहनाई वादन के बाद श्रद्धालुओं ने अष्टप्रकारी पूजा-अर्चना की। जल, दीप, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य और धूप आदि से भगवान की पूजा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पर्व के आध्यात्मिक महत्व को समझते हुए राग-द्वेष का त्याग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कल्पसूत्र का व्याख्यान कमल जैन ने किया। उन्होंने पर्युषण पर्व को आत्मशुद्धि, संयम और क्षमा का पर्व बताते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूजा के लाभार्थी महावीर प्रसाद पटवारी परिवार सहित कृष्ण कुमार जैन, आशीष जैन, वरुण जैन, अमित जैन, जितेंद्र कुमार, नितिन जैन, अशोक जैन, प्रतीक जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को प्रतिक्रमण के बाद माता लक्ष्मी जागरण हुआ। रामकुमार परदेशी भजन पार्टी से राज भाई, ऋषा और मधु ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। बच्चों और महिलाओं ने भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय कर दिया। आयोजन में पवन, अरुण, सुकेश, विशाल, विनय, विनीता, प्रियंका, श्रीयाति, कुसुम और शशांक जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें