क्रांतिकारी जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
हर धर्म के ज्ञाता थे महाराज
तरुण सागर महाराज जैन समाज के ही नहीं बल्कि जन-जन के संत थे। वह सभी को प्रिय थे। दिगंबर मुनि क्या हैं, वह पहली मर्तबा क्रांतिकारी संत मुनि तरुण सागर जी से जाना। हर धर्म का वह बारीकी से विश्लेषण करते थे। क्रांतिकारी विचारों वाले संतश्री धीर गंभीर और कोमल हृदय के थे।
शर्मा स्मारक में मनाया गया था जन्मदिवस
साल 2016 में तरुण सागर महाराज का जन्मदिवस प्यारे लाल शर्मा स्मारक हॉल में मनाया गया था। महाराज श्री की आरती उतारी गयी थी। इसी दिन सुनील जैन को तरुण क्रांति मंच का प्रवक्ता घोषित किया था। सुनील जैन के अनुसार उनके कड़वे प्रवचनों की किताब की छह लाख प्रतियां जनता की पहली पसंद बनी थीं।
जैनिस पैलेस में किया था रात्रि विश्राम
2017 में संतश्री मेरठ आए थे। शहर में विहार करते समय महाराज का जगह जगह पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया। तरुण सागर महाराज की आहार चर्या और रात्रि प्रवास जैनिस पैलेस में किया गया था। उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए जैन समाज ही नहीं बल्कि अन्य समाज के लोगों की भी भीड़ उमड़ती थी।
शास्त्रीनगर में जैन मंदिर का किया था शिलान्यास
मुनि तरुण सागर महाराज ने मेरठ के डी ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित जैन मंदिर का शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम के दौरान मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास से भी जैन समाज के लोगों का सैलाब उमड़ा था।
मंदिरों में किया गया पाठ
मुनि तरुण सागर महाराज के लिए णमोकार मंत्र का पाठ किया गया। तरुण क्रांति मंच के सभी सदस्यों और समाज के सभी श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के देवलोक गमन पर अपनी श्रद्धांजलि दी।
अंतिम यात्रा में फूट-फूटकर रोये लोग
क्रांतिकारी संत तरुण सागर महाराज का जन्म 26 जनवरी 1967 को मध्य प्रदेश के दमोह जनपद के गांव गहुची में हुआ था। इनका सल्लेखना पूर्ण राधेपुरी दिल्ली में एक सितंबर को सुबह समाधि मरण हुआ। अनेकों दिगंबर जैन संतों के सानिध्य में जनता को महाराज श्री के अंतिम दर्शन कराए गए। विश्वभर के जन समूह में दुख की लहर दौड़ गयी। मुनि जी की अंतिम यात्रा दिल्ली स्थित राधेपुरी जैन मंदिर से प्रारंभ होकर दिलशाद गार्डन, राजनगर गाजियाबाद होते हुए मेरठ रोड स्थित गांव दुहाई में तरुण सागर तीर्थ पर पहुंची। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग फूट-फूटकर रोये। सभी संत तरुण सागर महाराज के नाम के जयकारे और जैन धर्म, महावीर भगवान के जयकारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे। इस दौरान मंच के प्रवक्ता सुनील जैन, सुरेश जैन रितुराज, अजेंद्र जैन आदि सैकड़ों लोग मेरठ से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई में तरुण सागर तीर्थ पहुंचे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/