मेरठ। जैन मिलन मेरठ महान ने बुधवार को डैफोडिल स्कूल में जैन सम्राट गौरव वर्ष प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। यह प्रतियोगिता भारतीय जैन मिलन द्वारा घोषित जैन सम्राट गौरव वर्ष के तहत 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
प्रचार प्रसार संयोजक नवीन जैन ने बताया कि स्कूल प्रांगण में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें विजेता बच्चों को शील्ड और प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री राखी जैन, अध्यक्ष अस्पताल विपिन जैन और पत्रिका संपादक सुनील जैन उपस्थित रहे। बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सात सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। स्कूल की प्रिंसिपल को भी सराहनीय सहयोग के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र जैन ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मंत्री चंचल जैन, नवीन जैन, अंबुज जैन, विनय जैन का विशेष सहयोग रहा।