फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते हुए। (स्त्रोत
विज्ञापन
मवाना। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (फेज-2) के महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध व सुचारु रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा एएस इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 21, 22 एवं 24 अक्तूबर तक संचालित होने वाले प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, चार्ज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा और प्रधानाचार्य मेघराज सिंह ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को डोर-टू-डोर सर्वे के संबंध में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, कर अधीक्षक अनिल कुमार, अवर अभियंता (जल) अमित श्रीवास्तव, लिपिक लाखन सिंह, उमेश कुमार तथा नगर पालिका कर्मचारी व सभी संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें