जैन श्वेतांबर श्री संघ ढोलकी मोहल्ला में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजाअर्चना की
पर्यूषण पर्व पर जैन समाज ने की अष्टप्रकारी पूजा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ ढोलकी मोहल्ला सदर में बृहस्पतिवार को पर्यूषण पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहनाई वादन से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अष्टप्रकारी पूजा की। जल पूजा, दीप पूजा, चंदन पूजा, अक्षत पूजा, पुष्प पूजा, नैवेद्य पूजा, धूप पूजा और फल पूजा कर भगवान की आराधना की गई।
उमेश जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व आत्मशुद्धि और अपने जीवन को बेहतर बनाने का महापर्व है। राग-द्वेष को दूर कर संयम, क्षमा और सदाचार के मार्ग पर चलना ही इस पर्व का प्रमुख संदेश है। पूजा के लाभार्थियों में नरेंद्र जैन, मोनिका जैन व तुषार जैन, नवीन जैन-कविता जैन, हर्षिता, स्वास्तिक जैन, मोहित जैन, मीनल जैन, नव्या जैन रहीं।
कार्यक्रम में उदित, शांतिलाल, भविश, शिवांश, अरुण, तुषार, मुकेश, भाणि, देवेश, अनंत, वरुण, मयंक मौजूद रहे।