ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन इंटरनेशनल स्कूल में ओपन इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें कई जिलों के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
हस्तिनापुर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने किया। कोच सुनील तोमर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मेरठ, बिजनौर, खतौली और मुजफ्फरनगर आदि के कुल 232 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें बालक और बालिकाओं के वर्ग बनाकर आपस में प्रतिस्पर्धा कराई गई। विजेता विद्यालयों में जैन इंटरनेशनल स्कूल हस्तिनापुर प्रथम, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय और बिजनौर के स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल्स, ट्रॉफियां और सर्टिफिकेट दिए गए। जिसे पाकर विजेता खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में कोच अंकुर सैनी, अंकुर चौधरी, आरती त्रिपाठी, अजीत शर्मा, मनोज अहलावत, जेपी बैंसला आदि उपस्थित रहे।