फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वोट की कीमत पहचाने जैन समाज : रितुराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में समाज के लोगों से राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान
विज्ञापन

-कहा-चुनाव के दौरान प्रत्याशियों से तीर्थों की सुरक्षा का वादा ले समाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय जैन मिलन द्वारा जैन बोर्डिंग हाउस में राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और राष्ट्रीय महिला चेयरपर्सन आरती जैन भी शामिल हुए। 3000 लोगों को महासंगम का ऑनलाइन सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सभी ने जैन प्रार्थना की। आभा ने जैन मिलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि कि आज जैन समाज विभिन्न संकटों से जूझ रहा है, जिसमें राजनीतिक कमजोरी और तीर्थ स्थलों की अव्यवस्था प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के समय 55 जैन सांसद थे, जिनकी संख्या आज शून्य है। गिरनार और बद्रीनाथ जैसे तीर्थ स्थलों पर कथित तौर पर कब्जा हो चुका है और शिखरजी में अव्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज अपनी वोट की कीमत पहचाने। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों से जैन तीर्थों व साधु-संतों की सुरक्षा का वादा लें। अधिवेशन का संचालन आरती जैन ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन अजय जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन की शाखाएं सेवा और धार्मिक क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य कर रही हैं। इस वर्ष के मुख्य बिंदु नारी सशक्तीकरण और तीर्थ रक्षा रहेंगे। भारतीय जैन मिलन चिकित्सा क्षेत्र में हॉस्पिटल, शिक्षा, प्याऊ आदि के माध्यम से भी योगदान दे रहा है। महामंत्री संगठन महेंद्र जैन ने कहा कि सम्मेलन से परिवारों और समाज में सक्रियता बढ़ेगी। क्षेत्र संख्या 1 से 17 तक के तीर्थ रक्षा पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन अरिहंत जय की स्तुति के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें