मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर एक युवती का रिवॉल्वर के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती रिवॉल्वर लेकर डांस करते हुए नजर आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश में जुटी है। वीडियो में गुलाबी रंग की टीशर्ट और सफेद दुपट्टा पहने युवती रिवाॅल्वर लेकर डांस कर रही है। चर्चा है कि युवती पूर्व के एक मामले में एक पुलिस अधिकारी पर कोर्ट के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है। वह रंगदारी के एक मामले में भी जेल जा चुकी है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। युवती के पूर्व के आपराधिक मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद