फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज देश-धर्म की रक्षा में हमेशा अग्रणी : ऋतुराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर जैन मिलन सिद्धार्थ की ओर से रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि देश और धर्म की रक्षा में जैन समाज हमेशा अग्रणी रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष वीर नवीन जैन ने की। संचालन शाखा मंत्री वीर प्रवीण जैन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर श्रीयांश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रदीप कुमार जैन एडवोकेट और क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना राखी जैन ने किया। जैन मिलन सिद्धार्थ की वीरांगनाओं ने मिलन गीत प्रस्तुत किया। जैन सम्राट विषय पर आकर्षक नाटिका सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने जैन समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने दानवीर भामाशाह और दीवान टोडरमल जैन के राष्ट्रभक्ति एवं त्यागपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जैन समाज ने देश और धर्म की रक्षा में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान और उनकी अंत्येष्टि के लिए दीवान टोडरमल जैन द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैन समाज में अनेक सम्राट और महान व्यक्तित्व हुए हैं लेकिन वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाज को पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जैन तीर्थ स्थलों और साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में वीर डॉ. एनपी जैन, डॉ. मितुल जैन, ध्वजारोहणकर्ता वीर मनोज जैन सराफ, आतिथ्य प्रमुख वीर आकाश जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में कार्यक्रम चेयरमैन वीर प्रभाष जैन और संयोजक वीर अनिल जैन का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें