फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल हुई कंप्यूटराइज्ड, मुलाकात आसान

Fri, 23 Sep 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब मिलाई के लिए जिला जेल में लंबी लाइन में लगने का झंझट नहीं होगा। जेल सिस्टम कंप्यूटराइज्ड हो गया है। जेल की वेबसाइट पर फार्म भरकर बंदी से मुलाकात का आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक संतलाल ने बताया कि अभी तक बंदियों से मिलने वालों को जेल मेें आकर पर्ची बनवानी पड़ती है। भीड़ अधिक होने पर उन्हें लाइन में लगना पड़ता है, लेकिन सिस्टम बदल गया है। शासन के निर्देश पर अब जेल की सरकारी वेबसाइट पर दिए गए बंदी मुलाकात फार्म को भरकर बंदी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा जेल के पास मुलाकात पर्चियां बनाने के लिए भी कंप्यूटर काउंटर बना दिए गए हैं। वहां भी मुलाकाती अपनी पर्ची बनवाकर मिलने जा सकता है। इसके लिए प्रति पर्ची  पांच रुपये शुल्क देना होगा। पर्ची सुबह सात बजे से मध्याह्न एक बजे तक बनेंगी। अवकाश और शनिवार को छोड़कर सभी दिवस में बंदी से मुलाकात पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न तीन बजे तक होगी।

ऐसे भरें फार्म
जेल की वेबसाइट खोलने पर उसमें बंदी से मुलाकात का फार्म मिलेगा। जिसमें मुलाकात करने वाले का नाम, उसका पता, मिलने वाले से संबंध आदि कॉलम हैं। इस फार्म को पूरा भरकर अपनी रिक्वेस्ट दाखिल कर दें।  जेल अधिकारी इसे एप्रूव्ड कर देंगे। एप्रूव्ड कॉपी के साथ आईडी आवश्यक है। जिसके बाद संबंधित बंदी से जेल में नि:शुल्क मुलाकात करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें