फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंदी पर हमले के दौरान लापरवाही बरतने पर जेल का सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला कारागार में विचाराधीन बंदी पर फावड़े से हमला कर घायल करने के मामले में जेल के सिपाही संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में हमला करने वाले बंदी उमर पर की परिजनों से मुलाकात पर भी 15 दिन की पाबंदी लगाई गई है। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए बंदी मोजा का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को जिला कारागार में बंदी बागवानी का काम कर रहे थे। इसी दौरान दो बंदियों में आपस में पहले कहासुनी और फिर मारपीट हुई। इसी विवाद में मोजा पर फावड़े से हमला किया गया। मोजा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी थी। एसएसपी अविनाश पांडेय ने सीओ सिविल लाइन को मामले की जांच सौंपी थी। जेलर हरबंश पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच में पता चला कि मोजा ने किसी बात पर दूसरे बंदी को गाली दी थी। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही संतोष कुमार सिंह ने उन्हें रोका नहीं है। इसके चलते लापरवाही मानते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने उसे निलंबित किया है। जेल में बंदियों को अनुशासन में रहने निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जेल के सिपाहियों को भी सतर्कता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं।
गोलू-कालू गिरोह में विवाद के बाद दूसरी जेल भेजे थे बंदी
मेरठ। इससे पहले गोलू और कालू गिरोह के बंदियों में भी विवाद का मामला सामने आया था। इस संबंध में जेलर का का कहना है कि दोनों गिरोह के बंदियों में कहासुनी हुई थी लेकिन विवाद नहीं हुआ। इनके साथियों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ कमेंट और पोस्ट की थीं। इसके बाद दोनों गिरोह के चार बंदियों सिद्धार्थ, विनित गुर्जर, हर्ष और जुनैद को दूसरे जिलों की जेलों में स्थानांतरण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें