मेरठ। मेडिकल अस्पताल निवासी डॉ. मनीष सिंह ने एक निजी सप्लाई कंपनी पर करीब 5 लाख रुपये का घरेलू सामान हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉ. सिंह ने 1 जुलाई को अपने गांव बलिया के लिए फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कपड़े कंपनी के माध्यम से भेजे थे। 17 दिन बाद भी सामान का कोई पता नहीं चला। कंपनी ने संपर्क करने पर बहाने बनाए और अभद्र व्यवहार किया। डॉ. मनीष सिंह ने कंपनी मालिक विनय कुमार से कई बार संपर्क किया, पर हर बार अलग बहाने मिले। उन्हें फोन पर धमकी भी दी गई। पुलिस को बुकिंग बिल, भुगतान रसीद और व्हाट्सएप चैट जैसे दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। संवाद