फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर मारी थी गुड़ व्यापारी को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर मारी थी गुड़ व्यापारी को गोली
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। लूट का विरोध करने पर गुड़ व्यापारी के गोली मारने के मामले में एसओजी व थाना पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। घायल बदमाश थाना किठौर क्षेत्र के ग्राम ललियाना का निवासी है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा, लूट में प्रयुक्त बाइक व बैग बरामद किया है।
दस दिन पूर्व नगर के गुड़ मंडी निवासी गुड़ व्यापारी सुनील गुप्ता घर से दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाश बदमाशों ने पीठ में गोली मार कर फरार हो गए थे। घायल गुड़ व्यापारी के रिश्तेदार एडीजी स्थापना संजय सिंघल होने की जानकारी पाकर पुलिस के उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया था। जिसके चलते दस दिन से एसओजी, सर्विलांस एवं थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि गुड़ व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाश परीक्षितगढ़ आ रहे हैं। जिस पर एसओजी टीम व थाना पुलिस मध्य गंग नहर बढ़ला मार्ग पर चेकिंग करने लगे। तभी बदमाश पुलिस को देख नहर की पटरी की ओर भागने लगे। तभी पुलिस और एसओजी से घिरता देख बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में ग्राम ललियाना निवासी बदमाश खुसनूर पुत्र अच्छी उर्फ फारूख पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया, लेकिन दूसरा साथी फराईम पुत्र इसलाम निवासी थाना किठौर ग्राम बहरोडा निवासी फरार हो गया। घायल बदमाश ने पूछताछ में बताया कि गुड़ व्यापारी सुनील गुप्ता ने लूट का विरोध किया, तभी मारी थी गोली। बदमाश को मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मास्टर माइंड था आसिफ उर्फ मोटा
सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह ने बताया कि बदमाशों का तीसरा साथी आसिफ उर्फ मोटा नगर की नवीन गुड़ मंडी में गुड़ सप्लाई करने का काम करता है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गुड़ व्यापारी सुनील गुप्ता से लूट की योजना बनाई थी। तीसरा बदमाश आसिफ ने गुड़ व्यापारी के बैग में सात लाख रुपये की रेकी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें