फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा गया जफरू गैंग, हत्या व लूट के लिए रचते थे खतरनाक साजिश

Fri, 23 Jun 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पकडे़ गए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाम जफरू। ट्रक ड्राइवर की आड़ में लुटेरे गैंग का सरगना। लाखों रुपये का सामान लेकर चलने वाले ट्रक ड्राइवर से पहले दोस्ती और फिर उसकी हत्या कर सामान से भरा ट्रक लूटने वाले इस गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी ट्रक चालक की हत्या कर लूटे गए 26 लाख रुपये के टायरों का सौदा करने सोतीगंज आए थे, तो दबोचे गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इस अंतर्राज्यीय गैंग के सरगना जफरू अहमद निवासी फिरोजपुर मेवात हरियाणा, शारूफ खान निवासी सामोला अरावली अलवर राजस्थान और गफ्फार पुत्र शरीफ निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ीगेट गिरफ्तार हुए हैं। गैंग ने 17 जून को गुरुग्राम के धारूहेड़ा के जंगल में बदायूं निवासी ड्राइवर मुसाहिद की हत्या कर ट्रक समेत 26 लाख के टायर लूटे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

विश्वास जमाकर हत्या, सोतीगंज में उतारे टायर

एसपी सिटी को 51 हजार रुपये देते ट्रांसपोर्टर - फोटो : अमर उजाला
शारूफ व जफरू भी चेन्नई से ट्रक लेकर मुसाहिद के साथ नोएडा जाने की बात कहकर एक साथ चले थे। जफरू ने मुसाहिद से दोस्ती कर विश्वास जमा लिया था। दोनों ट्रक लेकर जयपुर गए। जहां शारूफ ने अपना ट्रक बेचा और दोनों मुसाहिद के ट्रक में बैठ लिए। मुसाहिद ने अपना क्लीनर जयपुर में छोड़ दिया। जफरू ने फोन कर गफ्फार को भी धारूहेड़ा के जंगल में बुलाया, जहां तीनों ने मुसाहिद की हत्या कर ट्रक लूटा था। इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत ने बताया कि आरोपियों ने सोतीगंज में एक गोदाम में टायर उतारे थे। खाली ट्रक गाजियाबाद कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में खड़ा कर दिया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद मुसाहिद का शव बरामद किया गया था।

जीपीएस बंद हुआ तो हुआ शक 
प्रेस वार्ता में ट्रांसपोर्ट के मैनेजर अभिनव मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने सभी ट्रकों में जीपीएस लगाया हुआ है। 17 जून की शाम मुसाहिद के ट्रक का जीपीएस धारूहेड़ा में आखिरी लोकेशन बताकर बंद हो गया। तभी उन्हें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। बुधवार को पता चला कि मेरठ पुलिस ने तीन बदमाश पकड़े है। ट्रांसपोर्ट के मालिक आरके जैन ने इस खुलासे पर एएसपी अंकित मित्तल और सदर इंस्पेक्टर पंकज पंत की टीम को 51 हजार रुपये जबकि एसएसपी ने पांच हजार का इनाम दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें