फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरनगर में पुलिया निर्माण से दिनभर लगा जाम

विज्ञापन
खैर नगर की सड़क पर निर्माण की वजह से लगा जाम।
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

खैरनगर में पुलिया निर्माण के चलते रविवार को दिनभर जाम लगा। वनवे व्यवस्था भी धड़ाम हो गई। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके से ट्रैफिक पुलिस भी नदारद रही।
खैरनगर चौराहे से छतरी वाले पीर की तरफ जाने वाले मार्ग पर दस दिन से पुलिया निर्माण चल रहा है। इस कारण यहां लगातार जाम की समस्या बन रही है। यातायात सुचारु करने के लिए वनवे व्यवस्था लागू की गई थी। ट्रैफिक विभाग ने बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई थी। रविवार को यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद थे। खैरनगर चौराहे से छतरी वाले पीर तक दिनभर जाम लगा रहा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस नहीं होने के कारण आड़े तिरछे वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

कौन लागू कराएगा वनवे व्यवस्था
-ट्रैफिक पुलिस ने खैरनगर चौराहे पर बैरियर लगाते हुए सिर्फ दो पहिया और हल्के चार पहिया वाहनों को छतरी वाले पीर की तरफ जाने दिया। जबकि कैंटर और अन्य बड़े वाहनों को खैरनगर चौराहे से बच्चा पार्क या बुढ़ाना गेट की तरफ डायवर्ट किया।
विज्ञापन

-छतरी वाले पीर की तरफ से खैरनगर की तरफ वाहनों को नहीं आने दिया गया। छतरी वाले पीर से जिन वाहनों को खैरनगर चौपले की तरफ जाना था, ऐसे वाहनों को जली कोठी की तरफ डायवर्ट कर दिया। छतरी वाले पीर पर दो स्थानों पर बैरियर लगाकर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें