फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम, अफसरों का दावे धड़ाम

Wed, 13 Sep 2017 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अफसरों के तमाम दावे धड़ाम होते जा रहे हैं। ऐसा कोई ही दिन जाता हो, जब शहर में लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। अतिक्रमण को लेकर जहां पुलिस का अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया, वहीं जाम खुलवाना भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर भीषण जाम की समस्या बनी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल चौराहे तक जाम लगा रहा। बेगमपुल चौराहा, दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के पास भी जाम लगा रहा। घंटाघर चौराहा, खैरनगर बाजार, इंदिरा चौक पर भी जाम की स्थिति रही।

हापुड़ अड्डा चौराहा मुसीबत
हापुड़ अड्डा चौराहे के पास फिर से पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर निर्माण कार्य के चलते सौ मीटर तक वन-वे व्यवस्था कर रखी है। इस कारण वहां दिनभर जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डे के पास से सूरजकुंड की तरफ जाने वाले कट पर भी जाम रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक भी लोगों को जाम में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

 
फिर दौड़ने लगे जुगाड़
ट्रैफिक पुलिस के लिए शहर में जुगाड़ और अवैध ई-रिक्शा भी मुसीबत बने हैं। ट्रैफिक का अभियान बंद होते ही फिर से सड़क पर जुगाड़ और अवैध-ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा जुगाड़ दिल्ली रोड पर हैं।

खुद नियम तोड़ रही पुलिस
लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस का अभियान नहीं था। बुधवार को फिर से पूरे जिले में थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाएगी। लेकिन पुलिसकर्मी खुद दो पहिया वाहन बिना हेलमेट लगाए चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें