फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर पर तीन युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, हालत गंभीर

Sat, 03 Dec 2016 02:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुमताजनगर स्थित काले जादू वाली गली में एक प्रापर्टी डीलर पर तीन युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक गोली पेट और दूसरी कंधे लगी। फायरिंग होने पर भीड़ लगी, तो आरोपी भाग गए। गंभीर हालत में प्रॉपटी डीलर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो भाइयों और उनके भतीजे के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी प्रॉपटी डीलर जावेद पुत्र अब्दुल कादिर शुक्रवार दोपहर दो बजे मुमताज नगर की जादू वाली गली में परिचित के पास गया था। जहां उसकी मुलाकात अपने पड़ोसी शहजाद और उसके भाई शाहनवाज व उनके भांजे दानिश से हुई। आरोप है कि शहजाद और शाहनवाज ने जावेद के साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर शहजाद, शाहनवाज और दानिश ने जावेद पर गोलियां चला दीं। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। दो गोलियां लगने के बाद भी जावेद भागा और एक मकान में जाकर छिप गया। लोगों ने यूपी 100 को सूचना दे दी। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। लोगों की मदद से पुलिस ने जावेद को बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जावेद के परिजनों ने बताया कि शहजाद उनके परिवार से रंजिश रखता है। कुछ दिन पहले ही शहजाद ने जावेद और उसके भाई को एक आपराधिक वारदात में फंसाने की कोशिश की थी।

गोली रिवॉल्वर से चली, मौके पर मिला तमंचा
पुलिस ने बताया कि जावेद को रिवॉल्वर से 9 एमएम की गोलियां मारी गई हैं। हमलावर घटनास्थल पर एक तमंचा फेंककर फरार हुए हैं। जो तमंचा मौके पर बरामद हुआ, उससे गोली नहीं चली। इससे आशंका है कि जावेद को जान से मारने की पूरी प्लानिंग थी। दोनों ओर से घेरकर उस पर गोलियां बरसाने की कोशिश की गई, लेकिन तमंचा नहीं चला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शहजाद के पास एक चोरी का रिवॉल्वर है। जिसका मुकदमा ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


बखेड़े की आशंका में फोर्स तैनात
आरोपी और पीड़ित माधवपुरम के निवासी हैं। अब दोनों परिवार के लोगों में विवाद की आशंका है। इसे देखते हुए माधवपुरम में फोर्स तैनात कर दी है। माधवपुरम चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक शहजाद और शाहनवाज खुद को सपा नेता बताते हैं। उनकी गाड़ियों पर भी सपा का झंडा लगा होता है। हालांकि सपा से दोनों भाइयों के पास कोई पद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें