इन स्कूलों में भी तैयारी
सोफिया गर्ल्स स्कूल- जनवरी में प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी, ऑनलाइन इंटरेक्शन व पेपर भी ऑनलाइन लिया जाएगा।
एमआईईटी- फरवरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। ऑफलाइन ही टेस्ट होगा।
दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल- जनवरी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। छोटी कक्षाओ ंमें ऑनलाइन इंटरेक्शन के जरिए ही छात्रों का चयन होगा।
शांति निकेतन विद्यापीठ समूह- प्रवेश व पंजीयन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इंटरेक्शन व गूगल फार्म के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी।
डीपीएस स्कूल- ऑनलाइन इंटरेक्शन करेंगे, 15 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
सीजेडीएवी सेंटेनरी स्कूल- नर्सरी से दूसरी कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया चालू है, गूगल फॉर्म के जरिए एंट्रेंस एग्जाम लेंगे, सिलेबस वेबसाइट पर अपलोड है, चयनित कैंडीडेट को जूम के जरिए इंटरेक्शन करेंगे।
ऑल सेंट्स स्कूल- स्कूल में प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पुरानी कक्षाओं के नंबर के आधार पर प्रवेश देंगे, छोटी कक्षाओं में ऑनलाइन वीडियो मंगाकर मार्किंग करेंगे।
बीडीएस इंटरनेशनल- जनवरी में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन प्रारंभ होगी। इंटरेक्शन भी ऑनलाइन होगा।
आईआईएमटी स्कूल- प्रवेश के लिए इंक्वायरी शुरू हो चुकी है, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया व टेस्ट भी ऑनलाइन होगा।
द अध्ययन स्कूल- एडमिशन इंक्वायरी व ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनवरी में ऑनलाइन इंटरेक्शन के जरिए नए साल के प्रवेश होंगे।