फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांवरे की महफिल को सांवरा ही है सजाता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
- छोटा खाटू धाम में हुए फाल्गुन महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में फाल्गुन महोत्सव के प्रथम दिन भजन संध्या हुई। यजमान नितिन त्यागी, आंचल त्यागी ने बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसमें भजनों के माध्यम से खाटू श्याम बाबा का गुणगान किया गया।
मंदिर अध्यक्ष प्रभात शर्मा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मंदिर के संस्थापक अनिल गोल्डी ने बताया कि बाबा का फूलों से शृंगार किया गया है। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जितेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना के साथ किया। नीरज गुरुजी ने भजन सांवरे की महफिल को सांवरा ही सजाता है, किस्मत वालों के घर श्याम आता है...सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायक आयुष कंसल, अनुज और मोहित ने खाटू श्याम बाबा के भजन सुनाकर हर किसी को भक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में गौरव शर्मा, आदित्य अंबू, रणबीर शर्मा, मुदित मांगलिक, संजय माहेश्वरी, शुभम अग्रवाल, कर्मवीर यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें