फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बदला मौसम, देर रात हुई झमाझम बारिश, लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी

Thu, 20 Feb 2020 11:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद सहित आसपास के कई शहरों में तेज बारिश हो रही है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। गरज और चमक के साथ बृहस्पतिवार को देर रात झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच दिन में तेज धूप खिली थी। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बारिश होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


फरवरी में तापमान में उतार-चढ़ाव का खेल जारी है। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में 1.7 डिग्री तो रात के तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले इसी माह 13 तारीख को तापमान 26 डिग्री के पार पहुंचा था।

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह आठ, दोपहर में घटकर छह और शाम के समय में दो किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 277 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार शुक्रवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें