मेरठ में रात दस बजे के बाद भी डीजे बजने से लोगों की नींद में खलल हो रहा है। रात को शोर शराबे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है और बुजुर्ग व मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की लगातार शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने सभी मंडप संचालकों और डीजे संचालकों को बुलाकर बैठक करने की बात कही है। नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।