फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलभराव से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
मवाना खुर्द गांव में नाले के पानी की निकासी नहीं होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव के चलते बने गडढे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव मवाना खुर्द के मुख्य मार्ग पर जलभराव व गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। गांव के लोगों ने सीएम पोर्टल पर व जिले के आला अधिकारियों से शिकायत करते हुए जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
तीन-चार साल पहले पीडब्लूडी द्वारा गांव मवाना खुर्द में आबादी में सड़क के दोनों ओर पक्के नाले का निर्माण कराया गया था। इन नालों के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जलभराव की समस्या को देखते हुए पीडब्लूडी द्वारा आबादी से आगे कच्चा नाला खुदवाया गया था। कच्चे नाले से गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित इंटर काॅलेज के आसपास जलभराव होने से दो-तीन बार पेड गिरने से काॅलेज भवन और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा। इस संबंध में काॅलेज प्रबंधन द्वारा तहसील और पीडब्लूडी अधिकारियों से खोदे गए नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर काॅलेज के सामने खोदे गए नालों को छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए बंद करा दिया गया। अब पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से गांव का अधिकांश पानी मुख्य मार्ग पर आ रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ अभिषेक त्यागी ने सीएम पोर्टल व जिले के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर जलभराव के कारण मुख्य मार्ग की सड़क की स्थिति बहुत अधिक खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें