आईएसएसएफ विश्व कप में पहली बार भाग ले रहे मेरठ निवासी भारतीय निशानेबाज शहजर रिजवी ने विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शहजर मूल रूप से मेरठ के कस्बा मवाना के रहने वाले हैं। उन्होंने मैक्सिको में चल रही चैंपियनशिप की दस मीटर स्पर्धा में 242.3 अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
वहीं दिग्गज निशानेबाज जीतू राय ने 219 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता है। शहजर इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2015 में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण, 2016 में ईरान में हुई नवीं एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, 2017 कॉमनवेल्थ शूटिंग आस्ट्रेलिया में गोल्ड तथा 2017 में ही जापान में हुई 10 वीं एशियन एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में भी टीम गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। रिजवी के इस प्रदर्शन से सभी गदगद हैं।
पढ़ें : स्पोर्ट्स मीट 2018 : छात्रों ने खेलों में दिखाया दम, इन्हें मिले अवार्ड