फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: शूटिंग में मेरठ के सौरभ चौधरी का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य

Tue, 04 Sep 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सौरभ चौधरी शूटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएसएसएफ चैंपियनशिप में 16 साल के सौरभ चौधरी ने निशानेबाजी के जूनियर वर्ग में दस मीटर एयर पिस्टल में कांस्य जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मेरठ के कलीना के रहने वाले सौरभ चौधरी ने एशियन गेम्स में  गोल्ड पर निशाना लगाया था। जबकि साउथ कोरिया में उन्हें डबल्स मुकाबले में कांस्य मिला है :-

 

 

विज्ञापन

1 सितंबर से साउथ कोरिया में शुरू हुई 52वीं आईएसएसएफ चैंपियनशिप में मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक पर निशाना साधा। 16 वर्षीय सौरभ  निशाने बाजी के जूनियर वर्ग के दस मीटर एयर पिस्टल के डबल्स मुकाबले में शिरकत कर रहे थे। हालांकि अभी व्यक्तिगत मुकाबले बाकी हैं जिनमें सौरभ से गोल्ड की उम्मीद की जा रही है। 

गौरतलब है कि मेरठ शहर के पांचों शूटर 52वीं आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। इनमें  सौरभ चौधरी के अलावा सिवाया निवासी शूटर शार्दुल विहान,शूटर शहजर रिजवी भी साउथ कोरिया में निशाना लगाने पहुंच चुके हैं। स्किट शूटर सिराज शेख 9 सितंबर को साउथ कोरिया पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एशियाई खेलों में पिस्टल के सुल्तान बनकर उभरे स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी ने एशियन गेम्स में अपनी जीत पर कहा था कि फाइनल मुकाबले में बड़े खिलाड़ियों के विषय में सोचा ही नहीं था। मेरा लक्ष्य सिर्फ अपना सौ फीसदी देना था। हर शॉट के बाद खुद से पदक का वादा करता था। 22वें शॉट तक यह तय नहीं था कि गोल्ड तक का सफर आसान है, लेकिन जापान के खिलाड़ी के 23वें खराब शॉट से मेरा काम आसान हुआ। फिलहाल वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद सौरभ का लक्ष्य ओलंपिक पदक है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें