फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आउट हुआ नलकूप चालक का पेपर, पूछताछ में मिली कई अहम जानकारियां

Tue, 04 Sep 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नलकूप चालक का पेपर लखनऊ से आउट हुआ था। यह दावा सोमवार को मेरठ पुलिस ने किया। पुलिस का कहना है कि मेरठ ट्रेजरी में डबल लॉक सुरक्षित मिला। इसके अलावा जेल भेजे आरोपियों ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कराने में जुट गई। जानें पूछताछ में क्या अहम जानकारियां हुईं हासिल  :-
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली नलकूप चालक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। विवेचक प्रशासनिक निरीक्षक राजीव सक्सेना को जांच सौंपी गई है। सोमवार को सदर बाजार पुलिस ट्रेजरी पहुंची। जहां पर डबल लॉक सुरक्षित मिला। पुलिस का दावा है कि यह पेपर लखनऊ से आउट हुआ है। पुलिस ने जेल भेजने से पहले सभी आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की। जिनके बयान भी अंकित किये। सरगना शिक्षक सचिन कुमार ने बताया कि पेपर लीक करने लखनऊ से सेटिंग चली थी। 

सर्विलांस टीम जांच में जुटी 
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। जिसमें पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के किस किस से संपर्क हुआ था। पुलिस का दावा कि आरोपियों के मोबाइल में वेस्ट यूपी के अलावा बिहार के लोगों के नंबर भी मिले है। जिसकी जांच चल रही है। इन नंबरों पर लगातार संपर्क किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ के टारगेट पर कई लोग

सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों के नाम पूछताछ में बताए है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। इस मामले में पैसे का मोटा खेल हुआ है। बताया जा रहा कि इस मामले में एक कंपनी का कंप्यूटर ऑपरेटर का नाम आया है। 
 
मुख्य आरोपी अभी दूर 

पुलिस के अनुसार पेपर आउट कराने वाला मुख्य आरोपी पकड़ से अभी कोसों दूर हैं। जिसने सरकारी सिस्टम में सेंधमारी की है। राणा गैंग समेत कई माफिया पुलिस के टारगेट पर हैं। पुलिस अफसरों का दावा कि  पेपर आउट में एक गैंग का नाम आया है। इस गैंग की सरकारी सिस्टम में गहरी जडे़े हैं। पहले भी पेपर आउट में उसका नाम आया था। हर बार गैंग सेटिंग करके खुद को बचाता रहा है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें