फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas Conflict: इस्राइल में फंसा मेरठ के मोहित का परिवार, पत्नी हैं भाजपा नेता के भतीजे की बेटी

Wed, 11 Oct 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इस्राइल और हमास युद्ध के बीच मेरठ के एक युवक का परिवार इस्राइल फंस गया है। बताया गया कि युवक की पत्नी अमरोहा के भाजपा नेता के भतीजे की बेटी हैं, जबकि दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि परिजन बेटे बहू से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
पत्नी के साथ मोहित रंधावा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। वहीं कई देशों के लोग युद्ध के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनके दिन और रात दहशत के साये में बीत रहे हैं। भारत के भी कई परिवार इस्राइल में रहते हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले मोहित रंधावा भी इन्हीं में से एक हैं। युद्ध के दौरान वह पत्नी और बेटी सहित इस्राइल में फंस गए हैं। परिजनों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि फ्लाइट रद्द होने के कारण वह अपने देश नहीं लौट पा रहे हैं। हालांकि अभी तक परिवार सुरक्षित है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किठौर क्षेत्र के गांव शौलदा निवासी मोहित रंधावा आईआईटी रुड़की से पीएचडी की है। दंपती की तीन साल की बेटी कीरत कौर भी है। 2020 में मोहित जुकरबर्ग यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल की पढ़ाई करने के लिए इजराइल गए थे।बाद में उन्होंने पत्नी जयदीप कौर और बेटी कीरत कौर को भी अपने पास इजराइल बुला लिया। हमले के बाद इस्राइल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

युवक की पत्नी जयदीप कौर अमरोहा के भाजपा नेता गुरेंद्र सिंह की भतीजी है। मोहित रंधावा के परिजनों ने बताया कि मोहित परिवार सहित 12 अक्तूबर को वापस आने वाले थे, लेकिन हमला होने के बाद सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। परिवार और भारतीय दूतावास भी लगातार उनके बारे में लगातार संपर्क बनाए हुए है। बता दें कि जयदीप कौर अमरोहा के भाजा नेता सुरेंद्र सिंह ढिल्लो के भाई की बेटी हैं। वहीं मायके में भी परिवार की इस्राइल में फंसे होने की सूचना पर परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन

मोहित रंधावा के माता पिता - फोटो : Amar Ujala
अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में सुरेंद्र सिंह ढिल्लों का परिवार रहता है। सुरेंद्र सिंह ढिल्लों भाजपा में जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हैं। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के भतीजे और अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के भाई हैं। कारोबारी सुरेंद्र सिंह ढिल्लों ने 17 जून 2017 को अपनी बेटी जयदीप कौर की शादी मेरठ के किठौर निवासी मोहित से की थी।

मोहित पति और बेटी के साथ फिलहाल इस्राइल में ही है आतंकवादी संगठन हमास के हमले के बाद इस्राइल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।  इसी महीने मोहित पत्नी जयदीप और बेटी कीरत के साथ भारत आने वाले थे। इस्राइल से उनकी फ्लाइट 12 अक्तूबर को थी, लेकिन अचानक हमास के हमले के बाद  सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। बताया कि इस्राइल में जिस स्थान पर उनकी बेटी दामाद और नातिन है। वहां हालात सामान्य हैं, भारतीय दूतावास भी लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें