फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर धर्मशाला में बनेगा 100 बेड का आईसोलेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर धर्मशाला में बनेगा 100 बेड का आइसोलेशन सेंटर
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना से निपटने के लिए विधायक आगे आकर सहयोग राशि देने लगे हैं। जिले में ऑक्सीजन और बेड की किल्लत को देखने के लिए हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने धर्मशाला में 100 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए उन्होंने विधायक निधि से 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने जिलाधिकारी के.बालाजी को मिलकर पत्र सौंप दिया है।
आइसोलेशन सेंटर बनने से आसपास के लोगों को काफी मदद मिलेगी। जिले में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य अस्पतालों में मारामारी मची है। इस तरह से सेंटर बनने से लोगों को मेरठ नहीं आना पड़ेगा। अमर उजाला ने अपने शनिवार के अंक में शहर विधायक रफीक अंसारी द्वारा दी गई 50 लाख रुपये विधायक निधि और 15 करोड़ मिली विधायक निधि की खबर प्रकाशित कर की। इसके बाद अन्य विधायकों ने भी शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दक्षिण विधायक भी आए आगे
दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने विधायक निधि से 25 लाख रुपये देकर ऑक्सीजन कंसेट्रेटर के लिए डीएम से कहा है। इससे ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री भी जिले में सीएचसी सेंटर पर दस-दस ऑक्सीजन कंसेट्रेटर भेजने का एलान कर चुके हैं। विधायक ने भी पत्र लिखकर जिलाधिकारी को निधि खर्च करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें