फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI के मंसूबों पर सेना ने फेरा पानी, जासूस कंचन सिंह की कश्मीर पोस्टिंग पड़ सकती थी भारी

Mon, 22 Oct 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोप में पकड़े गए जवान कंचन सिंह से सेना लगातार पूछताछ कर रही है। कंचन सिंह से ISI जम्मू कश्मीर की सिग्नल यूनिट की अहम जानकारियां हासिल करना चाहती थी। कंचन की पोस्टिंग कश्मीर हो चुकी थी। ऐसे में आईएसआई को बस उसके वहां जाने का इंतजार था। यकीनन यदि कंचन जम्मू ज्वाइन कर लेता तो सेना के लिए उसे पकड़ पाना मुश्किल था।

विज्ञापन


ऐसे में सेना की चौकसी के चलते कंचन सिंह को मेरठ में ही पकड़ लिया गया। सैन्य सूत्रों की मानें तो अगर वह छुट्टी पर घर चला जाता तो उसे सबूतों के साथ पकड़ा जाना मुश्किल हो सकता था। सबूत के अभाव में सेना भी कुछ नहीं कर पाती। ऐसे में कंचन सिंह जम्मू जाकर वह अहम जानकारियां आईएसआई तक पहुंचा देता, जो वह जानना चाह रही थी।

प्रारंभिक जांच में उस पर लगाए गए आरोप सही साबित हो रहे हैं। फोरेंसिक लैब से पूरी जानकारी आने के बाद सेना उसके कोर्ट मार्शल की कार्रवाई करेगी। जिसमें तीन से चार माह का समय लग सकता है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी कंचन सिंह को खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद करीब दो सप्ताह पहले सेना ने पकड़ा था। उस पर आईएसआई को सिग्नल रेजीमेंट की खास जानकारियों के अलावा मेरठ सैन्य क्षेत्र के फोटोग्राफ और कुछ दस्तावेज भेजने के आरोप लगे थे, जिसके बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। सबसे पहले कंचन को चंडीगढ़ वेस्टर्न कमांड ले जाया गया था, जहां पर उससे सेना के अफसरों ने सघन पूछताछ की। उसके बाद उसे फिर से मेरठ यूनिट में लाया गया है। 

आरोपी कंचन सिंह के पास से दो मोबाइल फोन, चार सिम और बैंक के तीन खातों की जानकारी मिलने के बाद सेना को उसके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई करने के लिए सबूत मिल चुके हैं। ऐसे में सेना अब उसका कोर्ट मार्शल करने की तैयारी करेगी।

हालांकि इस प्रक्रिया में करीब चार माह तक का समय लग सकता है। इस बीच कंचन को सेना की तरफ से वकील भी मुहैया कराया जाएगा। उनके दोनों मोबाइल फोन की फोरेंसिक साइंस लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद उससे एक बार फिर सिलसिलेवार पूछताछ की जाएगी, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि जो कुछ उसने अब तक सेना को बताया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें