संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब के तत्वावधान में चलाए जा रहे अंगदान-महादान जागरूकता कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा छह से नौ तक के लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पोस्टर में भिन्न-भिन्न अंग बनाकर अपनी भावनाओं को उकेरा। साथ ही अपनी कलात्मक, रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतिभा को भी उजागर किया। बच्चों ने चार्ट और थर्माकॉल पर अंगदान-महादान की महत्ता को दर्शाया। प्रतियोगिता में इशिका ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय, अवयुकता व निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन गौरव बंसल, प्रणय गुप्ता रहे।
उन्होंने अंगदान-महादान के विषय में अपने विचार साझा किए। चेयरमैन अजीत कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अंगदान-महादान की महत्ता के विषय में जानकारी दी। इस दौरान निदेशक प्रशासन सलीम, राजेन्द्र गुप्ता, राधिका शर्मा, पारुल, शिखा बाली, निधि, ऊषा, शर्मा, सीमा कुशवाहा, तरुणा सचिन, मनीषा, आंचल आदि मौजूद रहे।