कुछ दिन पहले दिल्ली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक संक्रमित पाए गए। इसके बाद दिल्ली रोड पर ही स्थित एक अन्य निजी अस्पताल के दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी कई स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं।
बुधवार को भी चार अन्य निजी अस्पतालों के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमित हो रहे स्वास्थ्यकर्मियों की वजह से संबंधित अस्पतालों को बार-बार 24 घंटे के लिए सील करना पड़ रहा है। इस कारण मरीज भी उक्त संबंधित अस्पतालों में जाना बंद हो गए हैं।
स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण को लेकर भय है। उधर, सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि सभी अस्पतालों को सावधानी बरतने के निर्देश पहले से दिए हैं। चूंकि स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/