फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकीम जी घर पर हैं क्या... और कर दी धांय-धांय; हकीम जी निकले खिलाड़ी, तमंचा छीनकर बोले अब बता..

Tue, 26 Nov 2024 05:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। सीओ का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्लवपुरम में सोमवार रात स्कूटी सवार हेलमेट लगाए दो युवकों ने हकीम शाहिद पर फायरिंग कर दी। हमले में वे बाल-बाल बच गए। शाहिद ने हमलावरों से तमंचा छीन लिया और ललकारा तो वे भाग गए। फायरिंग से दहशत फैल गई। सीओ दौराला सुचित सिंह का कहना है कि दो आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। एक तमंचा और एक लोई बरामद की है। 
विज्ञापन

घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सोफीपुर में सोमवार रात करीब 10:30 की है। सोफीपुर में हकीम शाहिद अपने बेटे चांद और पत्नी शबनम के साथ रहते हैं। वह घर पर ही हकीम का काम करते हैं। स्कूटी पर सवार हेलमेट लगाए और मुंह ढके दो हमलावर पहुंचे। एक स्कूटी के पास खड़ा रहा और दूसरा शाहिद के घर पहुंचा। हमलावर ने पूछा कि हकीम जी घर पर है क्या। शाहिद ने कहा कि आप कौन, यहां कोई नहीं रहता है। 
 
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने फायर कर दिया, जो मिस हो गया। इससे पहले कि हमलावर तमंचा लोड करते, शाहिद ने छीन लिया। हमलावर तमंचा और अपनी लोई छोड़कर स्कूटी पर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सीओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें