फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया तटबंध के कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया तटबंध के कार्य का निरीक्षण
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम गांव के समीप 10 करोड़ की लागत से बन रहे कटाव निरोधक तटबंध के कार्य का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गुणवत्ता के साथ जल्द ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सिरजोपुर बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां भी तटबंध का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके मिश्रा ने अधिशासी अभियंता द्रोण कुमार, एसडीओ पीके जैन, जूनियर इंजीनियर सतीश गुप्ता, सुरेंद्र भारद्वाज, व जागेश कुमार के साथ परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए। उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द फतेहपुर प्रेम स्थित गंगा के तटबंध का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधीक्षण अभियंता शेरपुर नई बस्ती से सिरजोपुर तक पास हुई परियोजना का निरीक्षण किया। इस परियोजना के लिए लगभग साढे़ नौ करोड़ रुपये की मंजूरी शासन से मिल चुकी है। फतेहपुर स्थित तटबंध का कार्य पूर्ण होने के बाद यहां पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाओं की मंजूरी मिलने और कटाव निरोधक तटबंध का कार्य शुरू होने पर बुधवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे अधीक्षण अभियंता वीके मिश्रा को बुक देकर ग्रामीणों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें