फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीटीएस से लोहे के पाइप चोरी, पुलिस ने चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजनौर के रहने वाले हैं चारों, चोरी के आठ छोटे-बड़े पाइप बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित शहीद धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस) में घुसकर बृहस्पतिवार को चार युवकों ने लोहे के पाइप चोरी कर लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के पाइप भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आठ अक्तूबर को पीटीएस से लोहे के पाइप चोरी होने की घटना सामने आई थी। पुलिस को पीटीएस के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में चार युवक लोहे के पाइप ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों को पीटीएस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बिजनौर के भरेकी गांव निवासी बाबूराम और अर्जुन और रूधली गावं निवासी अनिकेत तथा सौरभ कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के पाइप भी बरामद हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के पाइप को वह बेचकर पैस आपस में बांट लेते। पुलिस चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार की तलाश भी कर रही है। सीओ कोतवाली ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें