दौराला - दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। स्रोत :
दौराला। दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को निवेशक जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। इसका उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय रूप से जागरूक करना था। मुख्य वक्ता सेबी स्मार्ट अर्चना शर्मा ने बचत का महत्व समझाया। उन्होंने सुरक्षित निवेश के तरीके और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। अर्चना शर्मा ने आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए जरूरतों और इच्छाओं में अंतर समझने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नियमित बचत भविष्य की आर्थिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण है। अर्चना शर्मा ने कमाई और संसाधनों के सही इस्तेमाल पर भी मार्गदर्शन किया। बैंकों में उपलब्ध विभिन्न खातों और उनके लाभों की जानकारी भी साझा की। कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य यज्ञदेव शर्मा के निर्देश पर हुआ। अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर दीप्ति चौधरी और वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर शरद भटनागर ने इसका संयोजन किया।