फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईराक में फिर धूम मचाएगा यूपी का बासमती  

Wed, 29 Nov 2017 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी का बासमती देश में ही नहीं विदेश में भी धूम मचा रहा है। यूपी के बासमती की खुशबू वापस ईराक को यूपी खींच लायी है। पिछले कुछ समय से वहां पर बासमती का निर्यात नहीं था। इस बार ईराक से लगभग बीस लाख टन का आर्डर मिला है। ये आर्डर सबसे बड़ा है।
विज्ञापन


इस बार तीन साल बाद बासमती के दाम सबसे अधिक रहे हैं। जिस कारण से तीन साल से परेशान किसानों को भी काफी राहत मिली है। अच्छे दाम के बीच ईराक को भी बासमती बड़ी मात्रा में निर्यात किया जाएगा। ईराक को भी यूपी का बासमती पंसद आया है। इसकी खुशबू और खाने में भी स्वादिष्ट होने के कारण इसकी मांग हर साल बढ़ती जा रही है। यूपी के बासमती का डंका अन्य देशों में भी तेजी से बज रहा है। खास बात यह है कि इस बार एक तो दाम अच्छे है और दूसरी और ईराक ने भी अन्य देशों की अपेक्षा सबसे अधिक बासमती की मांग की है। निर्यातकों को भी ईराक में बासमती भेजने का मौका मिलने पर खुशी का माहौल है। जब विदेश में बासमती अधिक जाएगा तो वहां से विदेशी मुद्रा भी अपने देश में आएगी और इसका आर्थिक लाभ निर्यातक ही नहीं किसानों को भी मिलेगा। इस बार किसानों को और भी अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। बासमती करीब 165 देशों में निर्यात किया जाता है, लेकिन सबसे अधिक निर्यात के मामले में ईराक है। पिछले कुछ समय से यहां पर बासमती निर्यात नहीं था, अब निर्यात के लिए 18 से 20 लाख टन का ऑफर मिला है। जिसके बाद निर्यातकों ने भी तैयारी कर दी है।

18 से 20 लाख टन निर्यात होगा बासमती
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम के अनुसार हर साल करीब 40 लाख टन बासमती निर्यात किया जाता है। सबसे ज्यादा 10 से 15 लाख टन ईराक में भेजा जाता है। इस बार 18 से 20 लाख टन ईराक में बासमती के निर्यात करने का मौका मिला है। बड़ी मात्रा में ईराक को बासमती निर्यात किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन प्रमुख देशों में जाता है बासमती
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डा रितेश शर्मा के अनुसार बासमती सऊदी अरब, ईराक, ईरान, कुवैत, ओमान, तुर्की, कनाडा, बेल्जियम, इटली, फ्रांस, मलेशिया, सीरिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, स्वीडन, जर्मनी, इजराइल, बहरीन, आस्ट्रेलिया, जोर्डन, नीदरलैंड, लेबनान, सिंगापुर समेत करीब 165 देशों में अपने देश की बासमती का डंका बज रहा है।

कई माह बाद हटी रोक
ईराक में पिछले कई माह से बासमती पर रोक होने के कारण कोई निर्यात नहीं किया गया था। हाल ही में ईराक सरकार ने रोक को हटा दिया और यहां से बासमती की बड़ी मात्रा में निर्यात करने के लिए निर्णय लिया है। ईराक में बासमती की अच्छी खपत है, इसी लिहाज से वहां पर बासमती को फिर से डिमांड बढ़ी है और यही कारण है कि अभी तक भेजे गए बासमती के निर्यात में सबसे अधिक निर्यात करने का आर्डर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें