फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ की संपत्ति कब्जाने पर इकबाल कबाड़ी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ की संपत्ति कब्जाने पर इकबाल कबाड़ी पर मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज में वक्फ की संपत्ति पर गोदाम बनाकर कब्जा करने के मामले में इकबाल कबाड़ी और उसके बेटों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं अवैध रूप से जमीन कबाड़ी को देने वाले दीन मोहम्मद को भी नामजद किया है। सदर बाजार पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कागजात दिखाने पर मुतवल्ली के सुपुर्द गोदाम कर दिया जाएगा।
सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत के मुताबिक सोतीगंज में वक्फ की जमीन पर इकबाल कबाड़ी और उसके बेटों ने कब्जा कर गोदाम बना लिया था। वादी मुतवल्ली सईद लतीफ निवासी सोतीगंज ने तहरीर दी कि वक्फ की जमीन की देखरेख करने के लिए दीन मोहम्मद निवासी सोतीगंज को जिम्मेदारी दी हुई थी। दीन मोहम्मद ने साठगांठ करके पैसों के लालच में इकबाल कबाड़ी और उसके बेटों को जमीन पर कब्जा करा दिया। इस मामले में इकबाल कबाड़ी और उसके बेटों के साथ-साथ दीन मोहम्मद के खिलाफ भी धोखाधाड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एक गोदाम होगा कुर्क
सोतीगंज में इकबाल कबाड़ी के दो गोदाम कुर्क करने के लिए पुलिस ने तैयारियां की थी, लेकिन अब एक गोदाम वक्फ बोर्ड की संपत्ति का निकल आया। ऐसे में अब एक गोदाम मुतवल्ली के सुपुर्द कर दिया जाएगा, जबकि दूसरा गोदाम पुलिस अगले सप्ताह कुर्क करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें