आईपीएस पर कार्रवाई करने से पुलिस कतरा रही है। इंसाफ के लिए पुलिस अफसरों से भी गुहार लगाऊंगी। तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने आईपीएस पति और उसके माता-पिता पर कोई कार्रवाई नहीं की है... यह बात आईपीएस का उत्पीड़न झेल रही उसकी पत्नी ने कही।
दिल्ली में पीएसी में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट तैनात आईपीएस निवासी सुभाषनगर सिविल लाइन और उसके माता-पिता पर दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला और धमकी देने के मामले में नौचंदी थाने में केस दर्ज है।
पत्नी ने बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। शादी के आठ दस दिन बाद ही पति, सास और ससुर दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। डिमांड पूरी न होने पर 30 अप्रैल को अमित ने बुरी तरह पीटा था।