फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: मेरठ के शिवम हैदराबाद तो कार्तिक केकेआर से खेलेंगे, कर्ण शर्मा को नहीं मिले खरीदार

Wed, 17 Dec 2025 12:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आईपीएल 2026 की नीलामी में मेरठ के दो खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने भरोसा जताया। शिवम मावी को हैदराबाद और कार्तिक त्यागी को केकेआर ने खरीदा, जबकि कर्ण शर्मा अनसोल्ड रहे।

विज्ञापन
कार्तिक व शिवम मावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को नीलामी हुई। मेरठ के मूल निवासी और वर्तमान में नोएडा में रहने वाले शिवम मावी को हैदराबाद की टीम ने 75 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया। हापुड़ निवासी और विक्टोरिया पार्क में अभ्यास करने वाले कार्तिक त्यागी को केकेआर ने 30 लाख रुपये में खरीदा। कर्ण शर्मा को कोई खरीदार नहीं मिला। 

विज्ञापन


मेरठ के तेज गेंदबाज विजय कुमार और तेज गेंदबाज सुनील कुमार को एन व्यक्त पर शॉर्ट लिस्ट कर दिया गया। मंगलवार को कुल 77 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। 77 खिलाड़ियों में से कुल 29 विदेशी खिलाड़ी बिके। 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट बेंच की मांग: मेरठ बंद आज, बाजार सूने-दुकानों पर लटके ताले, ओपीडी ठप-धरने पर बैठे वकील

विज्ञापन

2022 में 7.25 करोड़  में बिके थे शिवम मावी
वर्ष 2022 में शिवम मावी को केकेआर ने 7.25 करोड़ रुपये में अपने दल में शामिल किया था। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को भी वर्ष 2022 में  हैदराबाद ने  4 करोड़ में खरीदा था।

कर्ण शर्मा पर नहीं लगी बोली 
मेरठ के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की बात करे तो आईपीएल 2026 के लिए किसी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। कर्ण शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया था, लेकिन किसी टीम ने उन्हें अपने दल में शामिल नहीं किया और वह अनसोल्ड रहे।

पिछले सीजन में वह मुंबई की टीम में थे, जिसने उन्हें रिलीज कर दिया था। कर्ण शर्मा 2017 से 2020 तक 5 करोड़ में चेन्नई के साथ थे। इसके अलावा कई सीजन में वह खेले, लेकिन इस बार उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। 
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी किए जा चुके हैं रिटेन 
भुवनेश्वर कुमार को आरसीबी की ओर से 10.75 करोड़ रुपये में और समीर रिजवी को दिल्ली की ओर से 95 लाख रुपये में रिटेन किया गया है। पिछले साल भी यह दोनों खिलाड़ी इन टीमों के लिए खेले थे। भुवनेश्वर कुमार इतनी धनराशि पाकर मेरठ के खिलाड़ियों में सबसे अधिक रुपये में बिकने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें