फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्यमंत्री को मेरठ महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मेरठ महोत्सव और कथा व्यास प्रदीप मिश्रा की कथा में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। साथ ही मेडा द्वारा विकसित की जा रही न्यू टाउनशिप के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान मेरठ के विकास कार्यों, अधूरी योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनपद की योजनाओं को शीघ्र और प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने के लिए अपने अमूल्य सुझाव दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें