फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इनविजिबल वॉरियर्स ने 100 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना के मैदान में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रॉकफोर्ड और इनविजिबल वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें इनविजिबल वॉरियर्स की टीम ने 100 रन से शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

रॉकफोर्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इनविजिबल वॉरियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 240 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से अनंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 50 गेंद में 99 रन बनाए। तपन ने भी 38 गेंद में 88 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रॉकफोर्ड की ओर से गेंदबाजी में नितिन भारद्वाज ने चार विकेट हासिल किए। नितिन तोमर और विन्नी ने एक-एक विकेट लिया।
इसके बाद 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ड की टीम दबाव में दिखाई दी और 16.3 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल शर्मा ने 20 गेंद में 38 रन और सागर ने 31 गेंद में 37 रन बनाकर संघर्ष करने का प्रयास किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

इनविजिबल वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में अखिल तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। रवि ने दो विकेट लिए, अजय और अंजू चौधरी ने एक-एक विकेट हासिल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अनंत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें