फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में निवेश के बदले पैसे मांगने पर धमकी, निवेशकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सरधना। गोमती नगर में कंपनी संचालक के ​घर पर हंगामा करते निवेशक। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड स्थित ग्रोथ एंबीशन कंपनी के खिलाफ निवेशकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी के मालिक नवाजिश खान पर करोड़ों रुपये की ठगी कर भागने का आरोप है।
विज्ञापन

नगर में तहसील रोड स्थित थाने के पास ग्रोथ एंबीशन नाम से एक ऑफिस खोला गया था। इसमें कुछ लोगों ने निवेश योजना के नाम पर इलाके के सैकड़ों लोगों से मोटी रकम ऐंठ ली। आरोपियों ने निवेशकों को छह महीने में पांच गुना रकम लौटाने का झांसा दिया था। लोगों ने अपनी जमीन व जेवरात गिरवी रखकर कंपनी में मोटी रकम निवेश की थी। जब कंपनी के पास करोड़ों रुपये जमा हो गए तो आरोपी अपने कार्यालय पर ताला लगाकर रातोंरात भाग गए। दर्जनों निवेशकों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
बुधवार को भी निवेशकों ने आरोपी कंपनी संचालक के मकान पर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर देते हुए परवेज अंसारी निवासी मोहल्ला गोमती नगर, सरधना ने बताया कि 10 सितंबर 2025 को आरोपी ने उसे पैसे लौटाने का वादा किया था। वह उसके घर पहुंचा तो वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोपी के पिता ने उसके साथ गाली-गलौज की। छोटे भाई ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अन्य निवेशक भी वहां पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। नाराज निवेशकों ने आरोपी के घर के बाहर प्रदर्शन और हंगामा किया। इसके अलावा ठगी का शिकार हुए मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी रिहान, अनस, गुफरान और सादमान ने एसएसपी से शिकायत कर चुके हैं।
आरोप है कि एसएसपी के आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी दूसरे शहरों में जाकर सोशल मीडिया पर प्रचार कर अन्य लोगों को पांच गुना मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहे हैं। पीड़ित ने थाना सरधना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें